हिन्दू वोटर्स के नाम जुड़वाने में ताकत लगाएगी भाजपा:एसआईआर में कटे एक करोड़ हिन्दू वोटर्स के नाम फिर जोड़ने का लक्ष्य, कल वोटर्स बढ़ाने के गुर सिखाएंगे
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) में पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में जिन 1.26 करोड़ हिन्दू वोटर्स का नाम कट गया है उनके नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल कराना है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन रखा है। इसमें पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची प्रमुख से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारियों को मतदाता बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में खुलासा किया था कि 2027 में जब जनगणना के आंकड़े आएंगे तो यूपी की आबादी 25.70 करोड़ होगी। इतनी आबादी में मतदाताओं की संख्या 16 करोड़ होनी चाहिए। लेकिन एसआईआर के बाद यूपी में 13.39 करोड़ मतदाता ही हैं। यूपी में एसआईआर में 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर्स के नाम कट गए हैं। उन्होंने कहा था कि लेकिन इनमें से 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत की वोटर लिस्ट में है लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। 55 लाख ऐसे मतदाता हैं जो शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। सीएम योगी के खुलासे के बाद से एसआईआर में हिन्दू वोटर्स के नाम कटने को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक विवाद खड़ा हो रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिया है कि एसआईआर में केवल यूपी ही नहीं अन्य राज्यों में भी भारी संख्या में मतदाता कम हुए हैं। सवा करोड़ हिन्दू वोटर्स के नाम कटने से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। 2022 में भाजपा को समाजवादी पार्टी से 85,07,787 वोट अधिक मिले थे। भाजपा को 3,80,51,721 और समाजवादी पार्टी को 2,95,43,934 वोट मिले थे। भाजपा संगठन और सरकार को चिंता सता रही है कि यदि वोटर्स के नाम वापस शामिल नहीं हुए तो इसका असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। पार्टी ने अब एसएसआर में उन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की योजना बनाई है जो एसआईआर की सूची से बाहर हो गए थे। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यशाला का आयोजन रखा है। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। कार्यशाला में सभी जिला मतदाता सूची प्रमुख, विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख, प्रदेश एवं क्षेत्रीय आईटी संयोजक, क्षेत्रीय मतदाता सूची प्रमुख, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सहित करीब 700 से अधिक पदाधिकारी और मतदाता सूची से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इन्हें आगामी दिनों में प्रत्येक घर-घर में जाकर हिन्दू वोटर्स के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, प्रत्येक घर के मतदाताओं का मतदाता सूची से मिलान करने, घर में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र सदस्यों के नाम शामिल कराने, प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 मतदाताओं के नाम बढ़वाने का गुर सिखाया जाएगा। बीजेपी के साथ इस काम में आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। बृहस्पतिवार शाम भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एसएसआर में हिन्दू वोटर्स के अधिक से अधिक नाम शामिल कराने को लेकर बैठक हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)