हमीरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 11 घायल:शादी की रस्म में जा रहे थे लोग; चार की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Nov 27, 2026 - 21:22
0
हमीरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 11 घायल:शादी की रस्म में जा रहे थे लोग; चार की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
हमीरपुर में शुक्रवार शाम शादी की रस्म में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सरीला पहुंचाया। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना झबरा मोड़ के पास हुई। पढ़िए पूरा मामला… आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव के लोग हमीरपुर के जिटकरी गांव में दूल्हा शिवम और दुल्हन अमृता की शादी की रस्म में शामिल होने आए थे। शाम करीब 7:30 बजे वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से डलिया चढ़ाने की रस्म के लिए जा रहे थे। ब्रेक नहीं लगने से हादसे की आशंका राठ-गोहांड-मदारीपुर मार्ग पर जरिया थाना क्षेत्र के झबरा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरीला से तीन और गोहांड से एक एंबुलेंस बुलाई गई। सभी घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया। यहां अनिल तिवारी (50), राखी, पूजा (35) और निर्मला (50) की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 11 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में ब्रेक नहीं लगने से हादसा होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User