शराब के ठेके पर युवक का हंगाम, वीडियो वायरल:पुलिस ने किया चालान, लोग बोले-सब्जी मंडी के पास स्थित ठेके पर आए दिन होता है विवाद

Nov 27, 2026 - 21:22
0
शराब के ठेके पर युवक का हंगाम, वीडियो वायरल:पुलिस ने किया चालान, लोग बोले-सब्जी मंडी के पास स्थित ठेके पर आए दिन होता है विवाद
आगर के टेढ़ी बगिया में शराब के ठेके पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे मामूली विवाद के बाद हंगामा हो गया। नशे में धुत एक युवक पर लोगों से गाली-गलौज करने का आरोप है। विवाद बढ़ने पर स्थानीय दुकानदारों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए चौकी ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब का ठेका टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय दुकानदार शैलू जाट, सत्यम भारद्वाज और मुकेश बाबू का कहना है कि शराब के ठेके के बराबर में सब्जी मंडी है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। महिलाओं का भी इसी रास्ते से आवागमन रहता है। इसके बावजूद ठेके पर आए दिन शराब पीने के बाद विवाद होता रहता है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नशे में युवक शराब के ठेके पर लोगों से झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता नहीं की थी। उसे चौकी लेकर आ रहे थे, तभी वह जमीन पर लेट गया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User