हरदोई में कुएं में गिरकर बच्चे की मौत:कुएं पूजन के दौरान हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम काे भेजा

Nov 22, 2026 - 14:21
0
हरदोई में कुएं में गिरकर बच्चे की मौत:कुएं पूजन के दौरान हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम काे भेजा
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलादादपुर नेवादा गांव में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुआं पूजन के समय छह साल का बच्चा कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की पहचान उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी योगेश कुमार के बेटे दीपांशु के रूप में हुई। वह अपनी मां बबली के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। गांव के सुखदेव के बेटे नीरज की शादी थी। देखिए तस्वीरें… कुआं पूजन के दौरान हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक, शनिवार को बारात जाने से पहले घर और रिश्तेदारी की महिलाएं कुआं पूजन कर रही थीं। इसी दौरान दीपांशु खेलते या घूमते हुए कुएं के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल कुएं में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की खबर मिलते ही मां बबली बदहवास हो गईं। दीपांशु की एक बड़ी बहन भी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User