फतेहपुर में भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन:आम आदमी पार्टी और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने किया आयोजन, 8 लोगों ने किया रक्तदान

Sep 27, 2026 - 15:17
0
फतेहपुर में भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन:आम आदमी पार्टी और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने किया आयोजन, 8 लोगों ने किया रक्तदान
फतेहपुर अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, फतेहपुर एवं 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार के दिन दोपहर में करीब दो बजे मानस रक्तकेंद्र में किया गया। शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 8 उत्साही युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। ​शिविर में विशेष रूप से आम आदमी पार्टी फतेहपुर के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने अपना 24वां रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी। उनके साथ शुभम, शिवम साहू, सत्यम अवस्थी, आशीष तिवारी, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह एवं शिव सोनी ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। ​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिलाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा तथा मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ​इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल एवं जिलाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। ​कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी फतेहपुर इकाई से मनोज पाल, राहुल द्विवेदी, नजराना शाह तथा 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन' से गुरमीत सिंह वहीं मानस रक्तकेंद्र की ओर से डॉक्टर कैलाश पटेल , रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल एवं लैब सहायक प्रीति ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User