इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती सोनभद्र से शाहजहांपुर पहुंची:डायल 112 दोनों को कोतवाली ले गई; युवती ने मां-बाप के साथ जाने से किया इंकार

Nov 24, 2026 - 23:15
0
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती सोनभद्र से शाहजहांपुर पहुंची:डायल 112 दोनों को कोतवाली ले गई; युवती ने मां-बाप के साथ जाने से किया इंकार
इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद सोनभद्र की एक युवती सोमवार को शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम दोनों को कोतवाली ले गई। युवक को हवालात में रखा गया, जबकि युवती महिला डेस्क कक्ष में बैठी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि, मंगलवार को मां-बाप थाने पहुंचे, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। युवक तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। युवती और युवक की इंस्टाग्राम पर चैट के जरिए करीब एक साल से बातचीत शुरू हुई थी। युवती सोमवार को हाईवे के पास एक धार्मिक स्थल पर पहुंची। युवक ने उसे वहीं रुकने को कहा और कुछ देर बाद खुद भी वहां पहुंच गया। कुछ लोगों ने दोनों के वहां होने की सूचना डायल 112 को दी। कोतवाली में दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने की बात कही। युवती के परिजन भी वहां पहुंचे, लेकिन उसने उनके साथ जाने से इनकार किया और युवक से शादी करने की बात कही। इसके बाद परिजन लौट गए। युवक के पिता भी थाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बेटे का साथ देने से इनकार कर दिया। पुलिस युवक को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में देना चाहती थी। मंगलवार को भी उसके परिजन कोतवाली नहीं पहुंचे थे। युवक हवालात में और युवती महिला डेस्क कक्ष में थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User