2027 में इंडिया गठबंधन भाजपा को हराकर सरकार बनाएगा:राष्ट्रीय सचिव सदर सीट पर कांग्रेस की दावेदारी पर बोले- अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा

Nov 24, 2026 - 23:31
0
2027 में इंडिया गठबंधन भाजपा को हराकर सरकार बनाएगा:राष्ट्रीय सचिव सदर सीट पर कांग्रेस की दावेदारी पर बोले- अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा
संतकबीरनगर में जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी विश्वविजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन मजबूती से भाजपा को हराकर प्रदेश में सरकार बनाएगा। जनता विकास चाहती है, तानाशाही से मुक्ति की अपेक्षा विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश का नौजवान, किसान, कमजोर तबका, वंचित समाज, दलित और पिछड़ा वर्ग विकास चाहता है। जनता तानाशाही से मुक्ति की अपेक्षा रखती है। पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हराकर अपना संदेश दे दिया था। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेगी। भाजपा नेताओं के बयान और उनके कामकाज से उनकी घबराहट और हताशा झलक रही है। सदर सीट पर दावेदारी का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा संतकबीरनगर सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी के सवाल पर विश्वविजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि कांग्रेस इस सीट से चुनाव लड़े। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पहले भी मजबूत था, आज भी मजबूत है और आगे भी एकजुट रहेगा। जिलाध्यक्ष बोले- राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि विश्वविजय सिंह ने बस्ती मंडल और पूर्वांचल के प्रभारी के तौर पर काम करते हुए संतकबीरनगर के कार्यकर्ताओं को स्नेह और मार्गदर्शन दिया है। उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में शांति देवी, सुनील कुमार पाण्डेय, अरुण पांडेय, सैयद तारिक हुसैन, दयाशंकर चौधरी, मोइन, श्याम बिहारी उर्फ गोलू पासवान, सतीश साहनी, अजय सिंह, रमेश पांडेय, सुग्रीव पासवान, गिरीश चंद्र पांडेय, निसार अहमद, हरि चौधरी, चंद्रमणि त्रिपाठी, रामलौट यादव, राजन लाला, मुन्नीलाल, विजय विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, दुर्गेश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, जमुना प्रसाद, अभिषेक और बिट्टू सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User