ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत:फर्रुखाबाद में हादसे में 4 लोग घायल; दो लोहिया अस्पताल रेफर

Nov 24, 2026 - 23:15
0
ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत:फर्रुखाबाद में हादसे में 4 लोग घायल; दो लोहिया अस्पताल रेफर
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। एक घायल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसा कतरौली पट्टी में ईंट भट्ठे के पास हुआ। खेरे नगला निवासी प्रमोद कन्नौज के अतरौली में रहते थे। वह परिवार के साथ अपनी साली की ननद की शादी में शामिल होने कमालगंज आए थे। शादी खुदागंज के एक गेस्ट हाउस में थी। परिवार ई-रिक्शा से वहां जा रहा था। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. विकास पटेल ने प्रमोद को मृत घोषित किया। हादसे में प्रमोद की पत्नी रेखा, बेटियां शबनम और शिखा, भाई वेदराम और ई-रिक्शा चालक आदेश तिवारी घायल हुए। गंभीर हालत में रेखा और आदेश तिवारी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User