फतेहपुर में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प:लाठी-डंडे चले, दोनों ओर से हुआ पथराव, राहगीरों में भगदड़

Nov 27, 2026 - 13:11
0
फतेहपुर में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प:लाठी-डंडे चले, दोनों ओर से हुआ पथराव, राहगीरों में भगदड़
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के तुरवाली पुरवा इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव से अफरा-तफरी मच गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तुरवाली पुरवा में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों ने एहतियातन अपने घरों और दुकानों के शटर गिरा लिए। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में घटनास्थल पर गहमागहमी और पथराव के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर रही वीडियो की जांच सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता और कारणों की जांच की जा रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखी जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User