झांसी में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर लगी आग:फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले परिवार ने पाया काबू, मामूली नुकसान हुआ

Nov 24, 2026 - 23:47
0
झांसी में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर लगी आग:फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले परिवार ने पाया काबू, मामूली नुकसान हुआ
झांसी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित घर में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग घर के ऊपरी हिस्से में लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इससे पहले ही परिवार और पड़ोसियों ने घरेलू मोटर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह अटल एकता स्मृति कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान पत्नी का फोन आया कि घर के ऊपरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह कार्यक्रम से घर लौटने लगे। रास्ते से ही उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक वह घर पहुंचे, तब तक परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने आग बुझा दी थी। आग बुझाने के लिए कमरे का कांच तोड़ना पड़ा। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक सोफा और कुछ कपड़े जल गए हैं। इसके अलावा कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User