नए मतदाता जोड़ने में प्रदेश में 39वें स्थान पर हापुड़:1.70 लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य, हर बूथ पर औसतन 6.4 आवेदन

Nov 25, 2026 - 23:56
0
नए मतदाता जोड़ने में प्रदेश में 39वें स्थान पर हापुड़:1.70 लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य, हर बूथ पर औसतन 6.4 आवेदन
हापुड़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा बुधवार रात करीब नौ बजे हापुड़ पहुंचे। समीक्षा में जिला प्रदेश के जिलों में 39वें स्थान पर मिला। जिले में करीब 1.70 लाख संभावित पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य है। हर मतदेय स्थल पर औसतन 6.4 आवेदन मिले नवदीप रिणवा ने बताया कि 17 से 24 नवंबर तक आठ दिनों में मिले फॉर्म-6 की समीक्षा की गई। जिले में हर मतदेय स्थल पर औसतन 6.4 आवेदन मिले हैं। पड़ोसी जिला गाजियाबाद आवेदन पाने के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने हापुड़ में भी अभियान तेज करने और ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों से आवेदन कराने के निर्देश दिए। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संबंधी जानकारी लेने ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं, वहां अतिरिक्त हेल्पडेस्क बनाने को कहा गया। हेल्पडेस्क पर मिलेंगे फॉर्म-6, 7 और 8 हेल्पडेस्क पर सरकारी कर्मचारी आलेख्य मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे। नागरिक यहां अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे। साथ ही फॉर्म-6, 7 और 8 भी उपलब्ध होंगे। नए नाम जुड़वाने, आपत्ति दर्ज कराने और नाम-पते में संशोधन के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। ECI Net ऐप के इस्तेमाल की जानकारी भी मिलेगी। अभियान में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों पर खास ध्यान दिया जाएगा। 1950 हेल्पलाइन पर मुफ्त कॉल करके मतदाता सूची की जानकारी ली जा सकती है और शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों को गांव-गांव इसका प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर SIR के बाद महिला मतदाताओं की संख्या में आई कमी की समीक्षा के लिए 10 अप्रैल और 17 नवंबर के आंकड़ों की तुलना की गई। जिले के जेंडर रेशियो में करीब आठ अंकों का सुधार मिला। DM कविता मीना ने इसमें 40 से 50 अंकों का अतिरिक्त सुधार लाने का लक्ष्य रखा। अधिकारियों को डुप्लीकेट नामों और स्थानांतरण से जुड़ी गलतियां दूर करने के निर्देश भी दिए गए। 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर 2026 तक प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। शेष करीब 21 दिनों में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User