झांसी में युवक की लाश मिली:घर बेच चुका था, मंडी में पल्लेदारी करता था, पुलिस के फोन करने पर परिजन पहुंचे

Sep 26, 2026 - 20:40
0
झांसी में युवक की लाश मिली:घर बेच चुका था, मंडी में पल्लेदारी करता था, पुलिस के फोन करने पर परिजन पहुंचे
झांसी के बरुआसागर में शनिवार को एक युवक की लाश मिली है। उसकी शादी नहीं हुई थी। घर बेचकर वह मंडी में पल्लेदारी करते थे और वहीं रहते थे। शव मिलने पर पुलिस ने चाचा समेत अन्य घरवालों को सूचना दी। तब वे मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों ने अत्याधिक शराब पीने से मौत होने होने की आशंका जताई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। युवक की शादी नहीं हुई थी मृतक का नाम हरिओम उर्फ महेंद्र कुशवाहा (35) पुत्र दीनदयाल कुशवाहा था। वह बरुआसागर का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई निक्की कुशवाहा ने बताया- मेरे चचेरे भाई के फैमिली में कोई नहीं था। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने अपना घर बेच दिया था। अब वह मंडी में रहकर पल्लेदारी करते थे। वह शराब पीने के आदि थे। शनिवार को पुलिस का फोन आया कि महेंद्र की मंडी में लाश मिली है। तब हम लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से महेंद्र की मौत हुई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User