आजमगढ़ में 10 थाना प्रभारियों के कार्य में फेरबदल:जीयनपुर से क्राइम ब्रांच भेजे गए संजय, जल्द होगा और फेरबदल
आजमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को बदल दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस लिस्ट में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक के पीआरओ कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर बनाया गया है। मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशि चंद्र चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। हालांकि।शशि चंद्र चौधरी का गैर जनपद ट्रांसफर हो गया है। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय से प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है। वहीं सिधारी के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह को बाह्य जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजकर कार्यमुक्त किया गया है। जीयनपुर से क्राइम ब्रांच भेजे गए संजय कुमार इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को रौनापार थानाध्यक्ष से हटाकर रानी की सराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर से प्रभारी निरीक्षक रौनापार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को देवगांव थानाध्यक्ष से स्थानांतरित कर जीयनपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक देवगांव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि निरीक्षक संजय कुमार सिंह को जीयनपुर से हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। जिले के कई थाना प्रभारी जल्द और ट्रांसफर की लाइन में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)