सर्वजन सनातन पार्टी यूपी की 403 विधानसभा-सीटों पर लड़ेगी चुनाव:एम. नागेश्वर राव बोले- जाति आधारित कानूनों को खत्म करने की दिशा में काम

Nov 23, 2026 - 19:50
0
सर्वजन सनातन पार्टी यूपी की 403 विधानसभा-सीटों पर लड़ेगी चुनाव:एम. नागेश्वर राव बोले- जाति आधारित कानूनों को खत्म करने की दिशा में काम
बहराइच पहुंचे सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शहर के राधा कृष्ण हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राव ने पार्टी की चुनावी रणनीति और विचारधारा के बारे में भी बात की। यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट पर जताई आपत्ति राव ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट समेत जाति आधारित कानूनों को खत्म करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से समाज में तनाव और भेदभाव बढ़ रहा है। उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों, एससी-एसटी एक्ट और जाति आधारित कानूनों पर भी आपत्ति जताई। जनता के समर्थन से संगठन मजबूत करने का दावा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर राव ने कहा कि पार्टी के पास फिलहाल संसाधनों की कमी है। कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करने की बात कही। चार सिद्धांतों पर काम करने की बात कही अधिकारियों के राजनीति में आने और दूसरे दलों के साथ मिलकर काम करने के सवाल पर राव ने पार्टी के चार सिद्धांत बताए- सनातन सभ्यता की पहचान, सुशिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों से सहमत सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, अन्य ब्यूरोक्रेट और दूसरे दलों के लोगों के साथ पार्टी काम करने को तैयार है। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डीआईजी जुगल किशोर भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User