कानपुर में आज भी बारिश का अलर्ट:पांडु नदी उफनाई, 240 से अधिक परिवारों को रेस्क्यू किया; अब तक 78% बरसात
कानपुर शहर में आज भी बारिश का अलर्ट है। सोमवार दोपहर बाद या शाम को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पिछले 2 दिन से हो रही बारिश से पांडु नदी उफना गई है। एसडीआरएफ टीम ने करीब अलग-अलग इलाकों से 240 परिवार को रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।1 जून से अब तक 78 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। 2 तस्वीरें देखिए… तापमान में बढ़ोत्तरी होगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्थानीय स्तर पर बादल विकसित होने के कारण कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि पूरे शहर में एक साथ बारिश होने के आसार नहीं हैं। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में रविवार की तुलना में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। ठंडक का हुआ एहसास रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार को 38.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। ओवरआल पूरे दिन मौसम ठंडा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)