चित्रकूट के दो युवाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी पद:आज लखनऊ में सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र, परिवार में खुशी

Sep 28, 2026 - 07:51
0
चित्रकूट के दो युवाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी पद:आज लखनऊ में सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र, परिवार में खुशी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा में चित्रकूट के शास्त्री नगर के दो युवाओं का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है। आदित्य सिंह और शुभम द्विवेदी को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे। उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। शास्त्री नगर वार्ड के सभासद शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि आदित्य सिंह रामलाल सिंह के बेटे हैं और शुभम द्विवेदी स्वर्गीय साहब लाल द्विवेदी के बेटे हैं। चयन के बाद रविवार को उनका पुलिस चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण पूरा कराया गया। प्रशासन ने दोनों चयनित युवाओं को रविवार को ही लखनऊ के लिए रवाना कर दिया था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। दोनों युवाओं के चयन की खबर से उनके घर-परिवार और जानने वालों में खुशी है। सभासद शंकर प्रसाद यादव ने आदित्य और शुभम को उनकी सफलता पर बधाई दी। युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User