कानपुर में आज से 5 दिवसीय हिन्दू आध्यात्मिक मेला:देशभर के संत महात्मा होंगे शामिल, शाम को कवयित्री अनामिका जैन अम्बर आएंगी

Nov 26, 2026 - 08:41
0
कानपुर में आज से 5 दिवसीय हिन्दू आध्यात्मिक मेला:देशभर के संत महात्मा होंगे शामिल, शाम को कवयित्री अनामिका जैन अम्बर आएंगी
कानपुर के बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में आज से 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 आयोजित किया जाएगा। मेले में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इसका खास आकर्षण तिरुपति तिरुमला देवस्थानम का श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ होगा। इसके जरिए भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक संदेश का प्रचार किया जाएगा। मेले में देशभर के संत-महात्मा, शिक्षाविद, विचारक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। रोजना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुधवार को मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई। आज उद्घाटन के बाद 36 वें हिन्दू मेले की शुरूआत हो जाएगी। आज पहले दिन मेले की इस तरह से होगी शुरूआत 26 नवंबर: वृक्ष, गो और तुलसी वंदन से शुरुआत सुबह 10 बजे वृक्ष, गो एवं तुलसी वंदन होगा। दोपहर 12:30 बजे विशिष्टजन संगोष्ठी होगी। शाम 4 बजे सेवा प्रदर्शनी का शुभारंभ और गंगा अवतरणम् आरती होगी। शाम 6:30 बजे कवयित्री अनामिका जैन अम्बर का काव्य पाठ और सांस्कृतिक संध्या होगी। कन्हैया मित्तल की भजन संध्या, अनामिका जैन का काव्य पाठ हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार लोहिया, सचिव अरविंद दीक्षित और संस्थान अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, परिवार व्यवस्था, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। मेले में स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी मिथिलेश नन्दिनी शरण, आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और डॉ. कृष्ण गोपाल सहित कई प्रमुख हस्तियों का आना प्रस्तावित है। कल से ये कार्यक्रम रहेंगे प्रमुख 27 नवंबर: कन्या वंदन और गीता संगोष्ठी सुबह 10 बजे कन्या वंदन कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:30 बजे श्रीमद्भगवद्गीता पर संगोष्ठी होगी। शाम 4 बजे हिंदू सेवा मेले का उद्घाटन होगा। इसमें आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। 28 नवंबर: हिंदू समागम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुबह 10 बजे आचार्य वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे हिंदू समागम होगा। दोपहर 3 बजे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शाम 6:30 बजे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद अखंड हनुमान चालीसा पाठ और अनन्या सिंह की भजन जेमिंग प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर: मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन सुबह 10 बजे मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महादेव का सान्निध्य मिलेगा। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर: परमवीर वंदन के साथ समापन सुबह 10 बजे परमवीर वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। सेवा प्रदर्शनी में दिखेंगे सामाजिक संगठनों के काम मेले में विभिन्न सामाजिक और सेवा संगठनों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कामों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा गंगा अवतरणम् आरती, भजन संध्या, काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। परिवार के साथ पहुंचने की अपील आयोजन समिति ने कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार सहित मेले में आने की अपील की है। आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User