देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता के लिए CO से भिड़े विधायक:फोन पर जताई नाराजगी, बोले- पीड़ित को ही फंसाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

Nov 12, 2026 - 21:45
0
देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता के लिए CO से भिड़े विधायक:फोन पर जताई नाराजगी, बोले- पीड़ित को ही फंसाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के नदौली गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित के उत्पीड़न और आरोपियों को संरक्षण देने की शिकायत पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सलेमपुर के CO गौरव सिंह को फोन किया। उन्होंने पीड़ित को ही मुकदमे में फंसाने की कोशिश पर नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। विधायक और CO की बातचीत का वीडियो गुरुवार शाम करीब छह बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। गवाही नहीं देने पर मारपीट का आरोप नदौली गांव के भाजपा कार्यकर्ता अविनाश तिवारी पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था। आरोप है कि मुकदमे में गवाही नहीं देने को लेकर गांव के मनोज यादव और गिरधारी यादव ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पहले पीड़ित पक्ष के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर क्रॉस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। बाद में कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। कई गांवों के कार्यकर्ताओं ने विधायक से की शिकायत गुरुवार को चुरिया, नदौली, पिंडी और हाटा खेमादेई समेत कई गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सदर विधायक से शिकायत की। इसके बाद डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सलेमपुर के CO गौरव सिंह से फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि वीडियो सुबह करीब 11 बजे का है। विधायक बोले- आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाएं वीडियो में विधायक आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित को ही मुकदमे में फंसाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खुलेआम घूमने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई और विधायक की CO से बातचीत को लेकर चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User