कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का तैयार माल जला, अगले महीने विदेश भेजना था; 2 घंटे में आग पर काबू
कानपुर के जाजमऊ स्थित अशरफाबाद में शनिवार सुबह जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुल्तान कंपाउंड के सामने कामसेफ़ फैक्ट्री से सुबह करीब 6:10 बजे धुआं उठने के बाद लपटें दिखाई दीं। आग ने फैक्ट्री में रखे तैयार जूतों और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखिए 2 तस्वीरें… अगले महीने भेजा जाना था जूतों का स्टॉक फैक्ट्री मेस्टन रोड निवासी महबूब इलाही की है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में तैयार जूतों का स्टॉक रखा था। इसे अगले महीने बाहर भेजा जाना था, लेकिन आग की चपेट में आने से तैयार माल और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। ज्वलनशील सामान से तेजी से फैली आग सुबह फैक्ट्री से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। बीट प्रभारी अभिजीत पाठक ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर अधिकारी राहुल नंदन के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस और फायर विभाग की टीम आर्थिक नुकसान का भी आकलन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)