लखनऊ में यलो जोन में AQI:अलीगंज की एयर क्वालिटी खराब, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रहा। यलो जोन में हवा सुबह के समय लखनऊ के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत बाय गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 142 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया है। इसमें अलीगंज की हवा सबसे खराब है यहां पर AQI 204 के साथ ऑरेंज जोन में बना हुआ है। गोमती नगर 175, लालबाग 175 और तालकटोरा का AQI 139 के साथ यलो जोन में है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 98 और कुकरैल का AQI 74 के साथ ग्रीन जोन में है। हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में फिर मौसम सामान्य रहेगा। ठंडी उत्तरी पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू होने के कारण तापमान में आगामी कुछ दिनों के दौरान 2-3°C की गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोत्तरी होने के साथ सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ पूर्वांचल में कहीं कहीं घने कोहरे की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)