मऊ में 28 नवंबर को वाहन चालान के मामले निपटेंगे:जिला कोर्ट में लगेगी विशेष लोक अदालत, अन्य उपयुक्त मामलों का भी होगा निस्तारण
मऊ के जनपद न्यायालय में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन चालान के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें मोटर वाहन अधिनियम के चालान से जुड़े मामलों के साथ अन्य उपयुक्त मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।
यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाना है। संबंधित पक्षकार यहां अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।
उन्होंने जिले के लोगों से लोक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और अपने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को इसमें शामिल होने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)