कौशांबी से सपा सांसद बोले- युवा देश चलाएगा, रिक्शा नहीं:डिप्टी सीएम के रिक्शा वाले बयान पर पलटवर, कहा- रिक्शा चलाने का शौक हो तो उपहार भेज दें

Sep 28, 2026 - 11:25
0
कौशांबी से सपा सांसद बोले- युवा देश चलाएगा, रिक्शा नहीं:डिप्टी सीएम के रिक्शा वाले बयान पर पलटवर, कहा- रिक्शा चलाने का शौक हो तो उपहार भेज दें
कौशांबी में समाजवादी पार्टी के कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के रोजगार संबंधी बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए प्रतिक्रिया दी है। पाठक ने 23 सितंबर को लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में युवाओं से नौकरी के बजाय टैक्सी या ई-रिक्शा चलाने की बात कही थी। इसके बाद पुष्पेंद्र सरोज ने अपने X हैंडल पर लिखा, “आज का युवा देश चलाएगा, रिक्शा नहीं। अगर आपको रिक्शा चलाने का इतना ही शौक है, तो हम आपको रिक्शा उपहार में भेज देते हैं।” उनका यह बयान उपमुख्यमंत्री के बयान के जवाब के तौर पर सामने आया है। दरअसल, भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ के दौरान बृजेश पाठक ने ड्राइवरों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार और अपनी गाड़ी चलाकर कमाई करने की बात कही थी। उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एनडीटीवी की पड़ताल के मुताबिक, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत टैक्सी सेवा से जुड़ने वाले ड्राइवर मौजूद थे और पाठक अपने संबोधन में उन्हें ड्राइविंग के जरिए स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। सांसद पुष्पेंद्र सरोज की प्रतिक्रिया के बाद दोनों नेताओं के बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सरोज ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार से उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User