KGMU में HIV मरीज ने लगाया अभद्रता का आरोप:महिला डॉक्टर और स्टाफ पर भेदभाव का दावा, कम दवा देने की भी शिकायत
KGMU में इलाज कराने पहुंचे HIV मरीज ने अभद्रता और भेदभाव का आरोप लगाया है। मरीज का आरोप है कि उसे एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) की दवा भी कम दी गई। इससे परेशान होकर उसने दूसरी जगह इलाज शुरू करा दिया है। मरीज ने कुलपति, कुलसचिव, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। ये था पूरा मामला शिकायत के मुताबिक, मरीज को दिसंबर 2025 में जांच के दौरान HIV संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह KGMU में इलाज कराने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान एक महिला डॉक्टर ने संक्रमण के डर से उसे मास्क लगाकर रखने के लिए कहा। मरीज ने एक महिला कर्मचारी पर भी अभद्रता और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। मरीज का कहना है कि नौ अप्रैल को उसे ART की केवल 14 गोलियां दी गईं। इसके बाद उसने KGMU से इलाज बंद कर दिया। मरीज ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई KGMU के प्रवक्ता डॉ.केके सिंह का कहना है कि मरीज से अभद्रता का आरोप सही नहीं है। उपलब्धता के अनुसार मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जा रही हैं। हालांकि, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी मिला तो कार्रवाई भी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)