कानपुर में हिन्दू आध्यात्मिक मेले का दूसरा दिन आज:कन्यावंदन से होगी शुरूआत, कन्हैया मित्तल और फिल्म 'हनुमान अंश' के कलाकार होंगे शामिल
कानपुर के बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में आज 27 नवंबर गुरूवार को कई खास आयोजन होंगे। मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत कन्या वंदन से होगी। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मेले का उद्घाटन करेंगे। शाम 6:30 बजे भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होंगे। इसके साथ ही 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार भी मेले में शामिल होंगे। तिरुपति के धर्म प्रचार रथ बना आकर्षण
मेले के पहले दिन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिली। आयोजन का खास आकर्षण तिरुपति तिरुमला देवस्थानम का श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ है। इसके जरिए भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संदेश का प्रचार किया जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भारतीय परंपराओं और सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। आज के प्रमुख कार्यक्रम
27 नवंबर: कन्या वंदन और गीता संगोष्ठी सुबह 10 बजे कन्या वंदन कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:30 बजे श्रीमद्भगवद्गीता पर संगोष्ठी होगी। शाम 4 बजे हिंदू सेवा मेले का उद्घाटन होगा। इसमें आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। कल से 30 नवम्बर तक प्रमुख कार्यक्रम 28 नवंबर: हिंदू समागम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुबह 10 बजे आचार्य वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे हिंदू समागम होगा। दोपहर 3 बजे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शाम 6:30 बजे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके बाद अखंड हनुमान चालीसा पाठ और अनन्या सिंह की भजन जेमिंग प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर: मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन सुबह 10 बजे मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महादेव का सान्निध्य मिलेगा। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर: परमवीर वंदन के साथ समापन सुबह 10 बजे परमवीर वंदन कार्यक्रम होगा। इसमें स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मेले में आज भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रमुख अतिथियों और भजन संध्या के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)