खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट में बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

Nov 25, 2026 - 19:50
0
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट में बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
पूर्वांचल पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह 2026 “आरोह” का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने फीता काटकर एवं मशाल प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी बच्चों के प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला और पिरामिड बनाकर सभी का ध्यान खींचा। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क से खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने तैराकी, शतरंज, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, रिले रेस, खो-खो आदि खेलों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. ऋतु मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाक खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 26 नवंबर को भी खेलकूद की प्रतियोगिताएं होंगी। 28 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User