मंत्री संदीप सिंह ने मंगेतर संग ठुमके लगाए:भाई सौरभ ने वेलकम गाने पर की ग्रांड एंट्री, हल्दी कार्यक्रम में जमकर झूमे, कल दिल्ली में शादी
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की बुधवार को हल्दी की रस्म निभाई गईं। दिल्ली के लीला होटल में भव्य कार्यक्रम में दोनों अपनी मंगेतर के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आए। संदीप ने पेस्टल ग्रीन रंग की नेहरू जैकेट और उसके नीचे क्रीम रंग का कढ़ाईदार कुर्ता पहना था। वहीं मंगेतर ने ऑफ-व्हाइट रंग का कढ़ाईदार लहंगा, ब्लाउज और दुपट्टा पहना था। दोनों मशहूर पंजाबी गायक सुखबीर के गाने-'मुंडे भंगड़ा पाउंदे ते कुड़ियां गिद्दा पावन' पर जमकर झूमे। वहीं भाई सौरभ ने अपनी मंगेतर के साथ 'वेलकम' गाने पर ग्रांड एंट्री ली। 2 तस्वीरें देखिए… पूजा के बाद घोड़ी पर सवार हुए दोनों भाई इससे पहले मंगलवार को अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में शाम करीब 4 बजे दोनों ने घुड़चढ़ी की रस्म अदा की थी। इस दौरान पिता पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने भी बेटों के साथ जमकर डांस किया था। शादी की रस्मों की शुरुआत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान से हुई थीं। शुभ मुहूर्त में संदीप और सौरभ घोड़ी पर सवार हुए थे। ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच राज पैलेस में जश्न का माहौल था। शाही अंदाज में दिखे संदीप सिंह और सौरभ घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान मंत्री संदीप सिंह डार्क मरून रंग की भारी कढ़ाई वाली शेरवानी में नजर आए। इस पर सफेद रंग के धागों से फूल-पत्तियों और बेल-बूटों की बारीक कढ़ाई की गई थी। कमर पर गुलाबी पटका, सिर पर क्रीम रंग का साफा और पैरों में कढ़ाईदार जूती पहनी थी। उनके भाई सौरभ सिंह ने हल्के क्रीम रंग की कढ़ाईदार शेरवानी पहनी थी। इसके साथ गुलाबी पटका और सुनहरी गोटा-पट्टी वाला बॉर्डर था। सिर पर क्रीम कलर का साफा बांधा था। इस पर कलंगी जैसी सजावट थी। कल द लीला होटल में शादी होगी दोनों भाइयों का विवाह गुरुवार को (26 नवंबर) को दिल्ली के द लीला होटल में होगा। संदीप सिंह अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ सात फेरे लेंगे, जबकि सौरभ सिंह की शादी अंतरा त्यागी से होगी। इससे पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में दोनों भाइयों की सगाई हुई थी। इसके लिए करीब 100 बीघा क्षेत्र में भव्य आयोजन स्थल तैयार किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राजनीति और सामाजिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रधानमंत्री भी समारोह में शामिल हो सकते हैं दिल्ली में होने वाले विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। कई वीवीआईपी और राजनीतिक हस्तियों पहुंचेंगी। 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास स्थित द जोरा में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा। इसमें भी देश और प्रदेश के राजनीतिक दिग्गजों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के शामिल होने की संभावना है। संदीप सिंह अतरौली से विधायक और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। इस वजह से दोनों भाइयों की शादी पारिवारिक आयोजन के साथ राजनीतिक जगत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)