भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 27 नवंबर को कुशीनगर पहुंचेंगे:कप्तानगंज में प्रवेश के बाद हाटा और कुशीनगर में संगठनात्मक बैठक करेंगे

Nov 26, 2026 - 14:56
0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 27 नवंबर को कुशीनगर पहुंचेंगे:कप्तानगंज में प्रवेश के बाद हाटा और कुशीनगर में संगठनात्मक बैठक करेंगे
कुशीनगर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 27 नवंबर शुक्रवार को कुशीनगर जिले में पहली बार आगमन हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इसको लेकर खासा उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज से चलकर कप्तानगंज के रास्ते जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मथौली बाजार होते हुए हाटा पहुंचेंगे, जहां संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद कसया में भी बैठक होनी है । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंकज चौधरी सुबह 11 बजे कप्तानगंज के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे। यहां से मथौली बाजार होते हुए हाटा पहुंचेंगे। हाटा में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जायसवाल मैरिज लॉन में संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। इसमें पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। कुशीनगर स्थित आइडियल होटल पहुंचेंगे इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 2:30 बजे हेतमपुर टोल प्लाजा होते हुए कुशीनगर स्थित आइडियल होटल पहुंचेंगे। यहां भी संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी अमित राय ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सभी अपने अपने क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। श्री राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली बैठक में विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का महामंत्र देंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User