क्रॉसिंग पर भीषण जाम से थमीं ट्रेनों की रफ्तार:वंदेभारत और अलीगढ़ मेमू को आउटर पर रोकना पड़ा; पुलिस-RPF ने संभाला मोर्चा

Nov 12, 2026 - 20:39
0
क्रॉसिंग पर भीषण जाम से थमीं ट्रेनों की रफ्तार:वंदेभारत और अलीगढ़ मेमू को आउटर पर रोकना पड़ा; पुलिस-RPF ने संभाला मोर्चा
त्योहार से लौट रहे लोगों की भीड़ और साप्ताहिक बाजार के चलते गुरुवार शाम अछल्दा स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13 बी पर भीषण जाम लग गया। क्रॉसिंग पर वाहनों के फंसने की वजह से गेट बंद नहीं हो सका, जिसके चलते कानपुर जा रही अलीगढ़ मेमू और दिल्ली की ओर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर एक-एक मिनट तक रोकना पड़ा। थाना पुलिस और RPF ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 7:15 बजे जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। 40 मिनट तक फाटक बंद रहने से बिगड़े हालात, नहीं लग सका गेट जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए गेटमैन ने क्रॉसिंग का फाटक बंद किया था। करीब 40 मिनट बाद शाम 6:25 बजे जब फाटक खोला गया, तो दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें एक साथ क्रॉसिंग में घुस गईं। महज दो मिनट बाद ही अप और डाउन लाइन पर फिर से ट्रेन आने की सूचना मिली। गेटमैन ने फाटक बंद करने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक के बीचों-बीच गाड़ियां फंसी होने के कारण गेट बंद नहीं हो सका। पुलिस और RPF ने फाटक बंद कराकर रवाना कीं ट्रेनें क्रॉसिंग पर जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने ट्रैक के बीच फंसे वाहनों को हटवाकर शाम 6:41 बजे फाटक बंद कराया। इसके बाद आउटर के होम सिग्नल पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस और अलीगढ़ मेमू को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हालांकि, फाटक खुलने के बाद भी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस बल और RPF जवानों के साथ मोर्चा संभाले रखा और शाम करीब 7:15 बजे पूरी तरह जाम खुलवाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User