लालबाग गणेश पंडाल में कलाकारों ने दीं धार्मिक प्रस्तुतियां:भद्रकाली, महाकाल और नरसिंह अवतार देख भक्ति में डूबे श्रद्धालु; आज होगा विसर्जन
सीतापुर में सार्वजनिक लालबाग के राजा गणेश पूजा पंडाल में इन दिनों धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुरुवार रात अंतिम दिन हल्द्वानी, उत्तराखंड से पहुंचे कपिल बावरा की टीम के कलाकारों ने आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम देखने के लिए शाम होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कलाकारों ने भक्ति और धार्मिक कथाओं पर आधारित कई प्रस्तुतियां मंच पर पेश कीं। भद्रकाली, उज्जैन के महाकाल बाबा, नरसिंह अवतार, महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा, विघ्नहर्ता श्री गणेश और भगवान विष्णु के सूकर अवतार की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। धार्मिक पात्रों के जीवंत रूप में मंचन से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल कार्यक्रम के दौरान पंडाल जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रस्तुतियां देखने पहुंचे। कई श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के साथ धार्मिक भावनाओं में डूबे नजर आए। हल्द्वानी के साथ लुधियाना-दिल्ली के कलाकार भी शामिल टीम के प्रमुख कलाकार कपिल बावरा ने बताया कि उनकी टीम में हल्द्वानी के कलाकारों के साथ लुधियाना और दिल्ली के कलाकार भी शामिल हैं। सभी कलाकार धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धालुओं का मनोरंजन करने के साथ उन्हें धार्मिक कथाओं और प्रसंगों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नैमिष की धरती पर पहली बार पहुंचे कपिल बावरा कपिल बावरा ने बताया कि नैमिष की पावन धरती पर उनका यह पहला आगमन है। यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा अनुभव हो रहा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से कलाकारों को भरपूर सहयोग और उत्साह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का उत्साह कलाकारों का मनोबल बढ़ा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)