लखनऊ में दो जगह लगी आग:चार्जिंग में लगा ई-रिक्शा आग की चपेट में आया, शार्ट सर्किट से टेलर की दुकान जली

Sep 26, 2026 - 19:00
0
लखनऊ में दो जगह लगी आग:चार्जिंग में लगा ई-रिक्शा आग की चपेट में आया, शार्ट सर्किट से टेलर की दुकान जली
लखनऊ के बाजारखाला और सआदतगंज इलाके में देर रात आग लग गई। सआदतगंज के हयात हॉस्पिटल के पीछे एक दुकान में आग लग गई। वहीं नादान महल रोड पर टेलर की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 2.30 बजे सआदतगंज के हयात हॉस्पिटल के पीछे एक दुकान में आग लग गई है। धुंआ उठता देख आसपास अफरा तफरी का महौल हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि आग एक दुकान में चार्जिंग में लगे ई-रिक्शे में लगी है। जिसे बुझाना शुरू किया गया। कुछ ही देर में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। जानकारी करने पर पता चला कि दुकान मुशीर अहमद की दुकान थी। जिसमें रखे ई-रिक्शा में आग लगी थी। टेलर की दुकान में आग वहीं बाजरखाला के नादान महल रोड पर एक दुकान में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। मौके पर पहुंच कर देखा कि आग लिबर्टी टेलर की दुकान में लगी थी। टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग में कोई जनहानि नहीं है। आग लगने का कारण शर्ट सर्किट मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User