माघ मेले की बिजली व्यवस्था पर 21 करोड़ खर्च होंगे:संगम और घाटों पर लगेंगी 27,500 LED लाइटें; एमडी संदीप कुमार ने किया भूमि पूजन
संगम की रेती पर 15 जनवरी 2027 से मकर संक्रांति के स्नान पर्व से माघ मेले की शुरुआत होने जा रही है़। माघ मेले के लिए तंबुओं का शहर बसाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। पुलिस विभाग की ओर से जहां पहले ही भूमि पूजन किया जा चुका है। वहीं अब विद्युत विभाग ने भी भूमि पूजन के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार ने माघ मेले में विद्युत विभाग की तैयारियों को लेकर भूमि पूजन किया। इस मौके पर विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार और एक्सईएन अशोक शर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप कुमार ने अधिकारियों से विद्युत विभाग की कार्य योजना के बारे में जानकारी ली उन्होंने बताया कि 2027 के माघ मेले में विद्युत विभाग करीब 21 करोड़ की लागत से अपनी तैयारी शुरु कर चुका है। इस बार माघ मेले में 10 फ़ीसदी सुविधाएं बढ़ाई गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार के मुताबिक 925 हेक्टेयर में 8 सेक्टर में बसाए जा माघ मेले में विद्युत व्यवस्था के लिए कुल 23120 एचटी और एमटी पोल स्थापित किये जा रहे हैं। 364 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन और 47 सर्किट किलोमीटर एचटी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 29 उपकेंद्र 800 केवीए और नलकूपों प्रमुख संस्थाओं को विद्युत आपूर्ति के 100 केवीए के 30 उपकेंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र और स्नान घाटों को रोशन करने के लिए 27500 आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। जबकि पिछले वर्ष 25225 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। पिछली बार विद्युत विभाग में 66220 कैंपों में कनेक्शन दिया गया था। इस बार विद्युत विभाग ने 10 हजार कनेक्शन बढ़ाए हैं। आकस्मिक स्थिति एवं प्रमुख स्थान रखने के लिए 125 केवीए और 58.5 केवीए क्षमता के कुल 30 डीजी सेट लगाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)