राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पांच गौशाला संचालक सम्मानित:गौ संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के लिए दिए प्रशस्ति पत्र

Nov 26, 2026 - 15:46
0
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पांच गौशाला संचालक सम्मानित:गौ संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के लिए दिए प्रशस्ति पत्र
शामली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से गौसेवा और गौ संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच गौ आश्रय स्थल संचालकों को सम्मानित किया गया। इनमें रतन एकता ट्रस्ट के निदेशक एवं गौशाला संचालक दिनेश कुमार सहित चार ग्राम प्रधान शामिल रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। नोडल अधिकारी ने किया सम्मानित 26 नवंबर को पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन निदेशालय लखनऊ के निदेशक प्रशासन एवं विकास की ओर से नामित नोडल अधिकारी डॉ. रामपाल सिंह ने संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने गौ संरक्षण और बेहतर गौशाला प्रबंधन के लिए संचालकों को प्रोत्साहित किया। बनत गौशाला का किया निरीक्षण कार्यक्रम से पहले नोडल अधिकारी ने बनत गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में हरा चारा, भूसा, चोकर और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने गौ संरक्षण, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और गौशाला प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में गौशाला संचालकों को बताया गया। नस्ल सुधार और स्वच्छ दूध उत्पादन की दी जानकारी कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दुग्ध विकास विभाग के अशोक कुमार ने पशु नस्ल सुधार और स्वच्छ दूध उत्पादन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User