लखीमपुर में साइकिल-सवार को बचाने में खाई में पलटी PRV-112:सड़क भी खराब होने से बिगड़ा बैलेंस, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
लखीमपुर-खीरी में रविवार को साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में पुलिस की PRV-112 का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई में पलटे वाहन को बाहर निकलवाने का काम शुरू कराया। घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव के पास की है। पुलिस के मुताबिक, PRV-112 का वाहन एक कॉल पर मदद के लिए नया गांव गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। 65 वर्षीय बुजुर्ग को बचाने में बिगड़ा संतुलन साइकिल सवार की पहचान करीब 65 वर्षीय महादेव निवासी नया गांव के रूप में हुई है। वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस का वाहन वहां से गुजर रहा था। आरोपित स्थिति से बचने के लिए चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास सड़क की हालत भी काफी खराब है। ऐसे में वाहन का संतुलन बिगड़ गया। क्रेन की मदद से निकाला गया पुलिस वाहन हादसे की जानकारी मिलते ही हैदराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन मंगवाकर खाई में पलटे PRV-112 के सरकारी वाहन को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। थाना प्रभारी बोले- बुजुर्ग को बचाने में पलटी गाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि PRV-112 का वाहन एक कॉल पर मदद के लिए नया गांव गया था। वहां से लौटते समय करीब 65 वर्षीय साइकिल सवार महादेव को बचाने के प्रयास में गाड़ी पलट गई। रास्ता भी काफी खराब है। फिलहाल हादसे में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने या अन्य नुकसान की जानकारी नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)