ललितपुर में राज्यमंत्री ने किया खेल मैदान का लोकार्पण:बिरसा मुंडा के नाम पर बना, जनजातीय समाज के उत्थान पर मंत्री ने रखे विचार
ललितपुर के जखौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुरा में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान का लोकार्पण किया गया। जनजातीय गौरव सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मैदान का लोकार्पण कर जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई। युवाओं और ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से क्षेत्र के युवाओं, बच्चों और स्थानीय खिलाड़ियों को खेलकूद की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया, जाखलौन मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह परिहार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, राहुल राजपूत और हर्ष चौबे मौजूद रहे। ग्राम प्रधान फूलसिंह बुंदेला समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)