RSS और बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग:प्रयागराज में जनकल्याण समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग

Nov 12, 2026 - 17:05
0
RSS और बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग:प्रयागराज में जनकल्याण समिति ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग
प्रयागराज में इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने की शुरुआत की है। वकीलों के एक ग्रुप ने भी बैन की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मोहम्मद हंजला ने RSS और बजरंग दल पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया है। डीएम के जरिये भेजे गए ज्ञापन में देश की एकता, अखंडता, संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब की रक्षा का मुद्दा उठाया गया है। अधिवक्ता मो. हंजला ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल की गतिविधियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से मोहम्मद अजहर, अदीब अली, ज़ुबैर अहमद, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम व अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति से प्रमुख मांगें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User