लोहिया अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल:फर्रुखाबाद में बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए भटके कर्मचारी
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में सोमवार सुबह 4 घंटे बिजली की सप्लाई ठप रही। सुबह 8 बजे जब कर्मचारी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने पहुंचे, तो इमरजेंसी में मशीन चालू नहीं थी। बिजली न आने के कारण कर्मचारियों ने इमरजेंसी से बायोमेट्रिक मशीन को हटाकर पर्चा काउंटर पर लगाया। वहां उन्होंने अपनी अटेंडेंस दर्ज कराई। करीब 8 बजे के बाद बिजली की सप्लाई फिर से चालू हो गई। डीएम के निर्देश के बाद लोहिया अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य है। एक मशीन सीएमएस के कमरे में और दूसरी इमरजेंसी में लगी है। अस्पताल में करीब 250 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी हैं, जिन्हें रोज अटेंडेंस लगानी होती है। सुबह के समय अटेंडेंस लगाने के लिए कर्मचारियों की भीड़ लग जाती है। कई कर्मचारी जिनकी ड्यूटी दोपहर में होती है, वे भी सुबह ही अटेंडेंस लगाकर घर चले जाते हैं। सोमवार को कर्मचारी बड़ी संख्या में अटेंडेंस लगाने जा पहुंचे ऐसे में मशीन नहीं चल रही थी। मशीन को बाद में पर्चा काउंटर पर लगाया गया। इस दौरान वहां कर्मचारियों की भीड़ जमा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)