मेरठ में 7 छात्रों के खतरनाक स्टंट:पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चालक के कंधे पर बैठा था सातवां छात्र
मेरठ में एक बाइक पर सात छात्रों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को सामने आए वीडियो में छात्र जान जोखिम में डालकर अवेंजर बाइक दौड़ाते दिखे थे। वीडियो में छह छात्र बाइक पर बैठे थे, जबकि सातवां छात्र दूसरे के कंधे पर बैठा था। छात्रों का यह स्टंट न केवल उनके लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बाइक चलाने वाला छात्र लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन, गली नंबर-3 का रहने वाला है। पुलिस अब बाइक और उसके चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)