मेरठ में बारिश से गर्मी और उमस में राहत:प्रशासन ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया, स्कूलों को बंद करने का आदेश
मेरठ में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस के बीच शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह के समय हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद हवा में ठंडक महसूस हुई और तापमान में भी गिरावट आई। वहीं, जिला प्रशासन ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही जि़लाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मेरठ बीएसए आशा चौधरी ने छुट्टी के आदेशों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड्स के स्कूलों की छुट्टी के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा यदि बारिश तेज होती है तो शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री के करीब बना हुआ था उसमें भी आज लगभग 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)