जौनपुर में भारी बारिश से कक्षा 1 से 8 तक:बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Sep 26, 2026 - 08:14
0
जौनपुर में भारी बारिश से कक्षा 1 से 8 तक:बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
जौनपुर में भारी बारिश और जलभराव के कारण शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश पालन के निर्देश दिए हैं। जौनपुर में गुरुवार सुबह 4 बजे से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरा। इस बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसल को फायदा हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मध्यम बारिश, हल्की हवाएं और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 26 सितंबर तक अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास मानसून ट्रफ सक्रिय है, जिससे अगले तीन दिनों तक पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User