ताजमहल के पास दशहरा घाट पर निकला अजगर:7 फुट था लंबा, किया गया रेस्क्यू, बीते दिन रॉयल गेट पर भी निकला था
ताजमहल के आसपास अजगरों की लगातार मौजूदगी सामने आ रही है। रविवार को ताजमहल के दशहरा घाट पर करीब 7 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वन्यजीव रक्षक सुंदर पहलवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इससे पहले शनिवार रात को भी ताजमहल परिसर में रॉयल गेट के पास अजगर दिखाई दिया था। हालांकि, जानकारी के अनुसार शनिवार रात मिले अजगर का रेस्क्यू नहीं किया गया था। लगातार दूसरे दिन ताजमहल के आसपास अजगर दिखाई देने से वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। दशहरा घाट और रॉयल गेट के आसपास अजगर दिखाई देने की घटनाओं ने सुरक्षा और पर्यटकों की आवाजाही को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ताजमहल परिसर में लगातार अजगर निकलने से यह चर्चा होने लगी है कि आसपास का इलाका अजगरों की आवाजाही का ठिकाना बनता जा रहा है। फिलहाल रविवार को मिले 7 फुट लंबे अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)