मुजफ्फरनगर के सर्राफा बाजार में छापा:देहरादून से आई टीम ने तीन ज्वैलर्स पर की पड़ताल, 13 अंगूठियां की गई सील, HUID की जांच को लेकर सर्राफा एसोसिएशन ने उठाए सवाल
मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में रविवार शाम करीब 7 बजे हॉलमार्क विभाग की टीम ने छापेमारी की। देहरादून से आई टीम ने भौराकलां वालों के ओम ज्वैलर्स, महेश चंद ज्वैलर्स और विकास ज्वैलर्स समेत कई दुकानों पर जांच की। इस दौरान हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) की जांच के तहत 13 अंगूठियां सील की गईं। इस दौरान दो-तीन दुकानों के बंद रहीं। जांच पर आपत्ति नहीं, कार्रवाई के तरीके पर उठाए सवाल कार्रवाई को लेकर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि HUID जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि दुकानदार गलत हॉलमार्क वाले आभूषण तो नहीं बेच रहे हैं। संगठन को जांच करने और सैंपल लेने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्रवाई का तरीका व्यवस्थित होना चाहिए। स्थानीय पुलिस और पदाधिकारियों को साथ रखने की मांग पवन वर्मा ने कहा कि किसी दुकान पर अचानक पहुंचकर सभी जेवरों की जांच के नाम पर उन्हें अस्त-व्यस्त करना उचित नहीं है। अधिकारियों को बाजार के जिम्मेदार पदाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे दुकानदारों को जांच करने पहुंचे अधिकारियों की पहचान स्पष्ट रहेगी और गलतफहमी या टकराव की स्थिति नहीं बनेगी। कार्रवाई से व्यापार प्रभावित होने की कही बात उन्होंने कहा कि अचानक की गई कार्रवाई से ग्राहक बाजार से लौट जाते हैं और व्यापार प्रभावित होता है। जांच जरूरी है, लेकिन इसे पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए। फिलहाल हॉलमार्क विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)