महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खांसी-बुखार के मरीज बढ़े:बदलते मौसम और बारिश के कारण टाइफाइड, सांप काटने के मामले भी आ रहे सामने

Sep 27, 2026 - 18:03
0
महराजगंज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खांसी-बुखार के मरीज बढ़े:बदलते मौसम और बारिश के कारण टाइफाइड, सांप काटने के मामले भी आ रहे सामने
महराजगंज के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बदलते मौसम और लगातार बारिश के कारण कई लोग इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं। डॉक्टर महेश प्रजापति ने बताया कि खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज ज्यादा हैं। इसके अलावा टाइफाइड और सांप काटने के मामले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। आने वाले मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं। कई मरीज बुखार, कमजोरी, सर्दी-जुकाम और सांस की दिक्कत की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बारिश के मौसम में सांप काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को इमरजेंसी में तुरंत इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टर महेश प्रजापति ने लोगों से कहा है कि मौसम बदलने पर सेहत का ध्यान रखें। उन्होंने साफ पानी पीने, ताजा खाना खाने और कोई भी दिक्कत होने पर समय से अस्पताल आने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User