मनीषा मैरिज से पोखरा आवास सड़क गड्ढों में बदली:जलभराव से राहगीर परेशान, लोगों ने मरम्मत की मांग की

Sep 28, 2026 - 10:20
0
मनीषा मैरिज से पोखरा आवास सड़क गड्ढों में बदली:जलभराव से राहगीर परेशान, लोगों ने मरम्मत की मांग की
महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में मनीषा मैरिज से पोखरा आवास जाने वाली सड़क की हालत खराब है। विनोद सिंह के घर से संजय गोंड के घर तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह सड़क लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी संजय प्रसाद, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार और सुभाष ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लोगों ने विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है, ताकि आना-जाना आसान हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User