मनोज तिवारी आज जौनपुर के चौकिया धाम पहुंचेंगे:देव दिवाली पर दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा
जौनपुर के शीतला धाम चौकिया सिद्धपीठ में देव दिवाली पर मंगलवार को दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दिल्ली के भाजपा सांसद और लोकगीत गायक मनोज तिवारी इसमें शामिल होंगे। समाजसेवी आशीष सिंह, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय और दिल्ली से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी जौनपुर पहुंचेंगे। आशीष सिंह ने बताया कि वह भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मनोज तिवारी ने लोगों से चौकिया धाम पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। देव दिवाली के दीपों और इस परंपरा की यादों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। आशीष सिंह ने बताया कि शीतला धाम चौकिया के महंत विनय तिवारी ने सभी अतिथियों को आमंत्रित किया है। अतिथि माता शीतला का आशीर्वाद लेने और देव दिवाली के आयोजन में शामिल होने जौनपुर आ रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर दीपोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)