मंत्री शाही ने पीड़ित परिवार को 4-लाख का चेक सौंपा:बस्ती में दीवार गिरने से हुई मौत के बाद विपक्ष पर साधा निशाना

Sep 27, 2026 - 20:15
0
मंत्री शाही ने पीड़ित परिवार को 4-लाख का चेक सौंपा:बस्ती में दीवार गिरने से हुई मौत के बाद विपक्ष पर साधा निशाना
बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार शाम करीब 5.30 बजे चौबाह गांव पहुंचे। यहां हाल ही में भारी बारिश से दीवार गिरने से 70 वर्षीय मोतीराम की मौत हो गई थी। मंत्री शाही ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और 4 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा। मंत्री शाही ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश में अव्यवस्था और अपराध थे। शाही ने हुदहुद चक्रवात का उदाहरण दिया, कहा सपा सरकार ने केंद्र से मिले 3200 करोड़ में से 1800 करोड़ लैप्स होने दिए, जबकि योगी सरकार ने एक हफ्ते में 800 करोड़ बांटे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 100 से 150 मिलीमीटर बारिश से जलभराव और नदियों में उफान से कुछ दिक्कतें आई हैं, पर सरकार राहत काम में लगी है। योगी सरकार किसानों को तुरंत मदद दे रही है, जबकि सपा सरकार में किसान परेशान थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User