प्रयागराज में संतों ने मनाई अशोक सिंघल की 100वीं जयंती:संतों ने याद किया, गौ रक्षा और युवाओं को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

Sep 27, 2026 - 20:15
0
प्रयागराज में संतों ने मनाई अशोक सिंघल की 100वीं जयंती:संतों ने याद किया, गौ रक्षा और युवाओं को नशामुक्त करने का लिया संकल्प
प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की ओर से रविवार को प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक पूज्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम में हुई। बैठक में अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर संतों ने उनके जीवन, राम मंदिर आंदोलन और समाज निर्माण में योगदान को याद किया। संतों ने गौ रक्षा, हिंदू समाज में संस्कार, कुटुंब प्रबोधन और नशामुक्ति के लिए समाज जागरण का संकल्प लिया। महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत यमुनापुरी जी महाराज ने कहा कि अशोक सिंघल राम मंदिर आंदोलन और समाज निर्माण को हिंदू समाज के संगठन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान मानते थे। उन्होंने विभिन्न जाति, पंथ, संप्रदाय और क्षेत्रों को जोड़कर हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया। संत समाज के समन्वय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नया उदासीन अखाड़ा के जगतार मुनि जी ने कहा कि अशोक सिंघल हिंदू समाज की एकता के लिए जीवनभर काम करते रहे। उनके प्रयासों से शिक्षा, वेद विद्यालय, गौशाला, सेवा और चिकित्सा से जुड़े कई कार्यों को बढ़ावा मिला। उन्होंने युवाओं में संस्कार और सेवा की भावना बढ़ाने के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता पर भी जोर दिया। गंगा की निर्मलता और गौ रक्षा के लिए भी वह लगातार प्रयास करते रहे। बैठक में संतों ने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चर्चा की। संतों ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के बटुकों के मंगलाचरण से हुई। संगठन की ओर से सभी संतों का माल्यार्पण और भेंट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना विहिप के केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर जी ने रखी, जबकि संचालन प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आद्याशंकर मिश्र ने किया। बैठक में गोपाल दास जी महाराज, विमल देव आश्रम काशी, रामाश्रम शास्त्री, जयरामदास जी महामंडलेश्वर, मनोज ब्रह्मचारी, दिव्यानंद जी, रामेश्वर प्रपन्नाचार्य समेत कई संत मौजूद रहे। विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह,प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र जी, सुरेश अग्रवाल, आनंद पांडे, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम आनंद, भूपेंद्र सिंह, धनंजय, शिवम द्विवेदी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र जी, सुरेश अग्रवाल, आनंद पांडे, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम आनंद, भूपेंद्र सिंह, धनंजय, शिवम द्विवेदी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User