नन्दी की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और संत:अनुप्रिया पटेल, राकेश सचान, आशीष पटेल और सतुआ बाबा ने शोक जताया
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की माता विमला देवी के निधन पर रविवार को भी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का प्रयागराज में उनके बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संत-महात्माओं ने दिवंगत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने मंत्री नन्दी और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और आशीष पटेल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धरमपाल सिंह, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा जगद्गुरु महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज सतुआ बाबा ने आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि, रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल, मऊ-मानिकपुर के विधायक डॉ. अविनाश चंद्र द्विवेदी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी और बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भी बहादुरगंज स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मंत्री नन्दी की माता स्व. विमला देवी का त्रयोदशी संस्कार सोमवार, 30 नवंबर को अपराह्न दो बजे से बहादुरगंज स्थित उनके आवास पर होगा। मंत्री नन्दी ने आत्मीयजनों, शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सपरिवार उपस्थित होकर दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)