मुजफ्फरनगर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित:मोतियाबिंद मरीजों को देहरादून भेजा गया, दिव्यांगों को मिलेगी मुफ्त ई रिक्शा

Sep 27, 2026 - 15:34
0
मुजफ्फरनगर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित:मोतियाबिंद मरीजों को देहरादून भेजा गया, दिव्यांगों को मिलेगी मुफ्त ई रिक्शा
मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित गांव जट मुझेडा में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट एवं स्वामी विवेकानंद नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। जांच के दौरान कई मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। ऐसे मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। मरीजों को बस के माध्यम से देहरादून स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्रालय भेजा गया, जहां ऑपरेशन और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज से राहत मिलती है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति को इलाज से वंचित न होना पड़े, इसके लिए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के लिए संचालित विशेष सहायता योजना की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी से चलने वाली रिक्शा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति संबंधित संस्था से संपर्क कर योजना, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. वैभव चौरसिया, राजन, कैप्टन आचार्य मनोज, शुभदीप दास और डॉ. योगेंद्र प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User