आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर पर पुलिया में घुसी बस, 13 घायल:घायलों में 6 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, सुबह गड्ढे में पलटी थी कार

Sep 27, 2026 - 15:34
0
आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर पर पुलिया में घुसी बस, 13 घायल:घायलों में 6 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, सुबह गड्ढे में पलटी थी कार
आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक बस निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 लोगों में 13 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सात घायलों का संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में उपचार चल रहा है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11:51 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जा रही बस बरडीहा मोड़ स्थित रघुवंशी होटल के सामने निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महेश यादव, शिवपूजन निषाद, रीता, परमा देवी, राम बच्चन और रामप्यारे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं गुड्डी यादव, गुड़िया यादव, सोनम यादव, सुदामा यादव, बस चालक राम मिलन यादव, सुक्खू यादव और मंगल यादव का लालगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर पर हुई। यह पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सुबह भी गड्ढे में पलटी कार इसी स्थान पर रविवार सुबह करीब 5:13 बजे एक कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित बच गए। निर्माणाधीन फोरलेन पर एक ही स्थान पर रात में बस और सुबह कार के हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User