मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सौंपे चार-चार लाख के चेक:अयोध्या में पेड़ गिरने से 2 की मौत, 24 घंटे में परिजनों को मिला मुआवजा
अयोध्या के रुदौली में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने हादसे के 24 घंटे के भीतर दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दे दिया। रविवार को प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मृतकों के परिजनों को चेक सौंपे। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों हादसे शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए थे। पेड़ गिरने से दबकर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद राजस्व विभाग ने मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की। धान के खेत से पानी निकालने गए थे, पेड़ गिरा मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मराज पुत्र मालिक राम शनिवार को धान के खेत में भरे पानी को निकालने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी के बीच इकोलिप्टस का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बिचाला गांव में हुआ। यहां 75 वर्षीय रामस्वरूप घर से करीब 50 मीटर दूर पशुशाला के पास छप्पर के नीचे तखत पर बैठे थे। तभी विशालकाय महुआ का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। हादसे में उनकी भी मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव हादसे की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। राजस्व विभाग ने मुआवजे से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी की। रविवार को मवई में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विधायक रामचंद्र यादव ने दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के चेक सौंपे। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता और तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)